आदित्यपुर, अक्टूबर 14 -- Adityapur News: गम्हरिया। टाटा-कांड्रा मार्ग पर गम्हरिया स्थित घोड़ाबाबा मंदिर के समीप एक कार द्वारा सड़क किनारे खड़े 407 वाहन में टक्कर मार दी गई। हालांकि इस घटना में जान-माल की कोई क्षति नहीं हुई। किंतु, जोरदार टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना के बाद काफी संख्या में लोग वहां जुट गए और सड़क के दोनों ओर वाहनों के खड़ा होने से मुख्य मार्ग जाम हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची आदित्यपुर पुलिस द्वारा दोनों वाहनों को जब्त करते हुए मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य कराकर जाम हटाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...