Adityapur News: टाटा कांड्रा मार्ग पर ऑटो पलटने से 6 यात्री घायल, एक गंभीर
आदित्यपुर, अगस्त 7 -- Adityapur News: गम्हरिया। टाटा-कांड्रा मार्ग पर टायो गेट के समीप गुरुवार को सड़क पर अचानक सांड़ के आने से स्कूटी सवार ऑटो से टकरा गया। गम्हरिया की ओर से आ रहे ऑटो के डिवाइडर से टकरा कर पलटने में सवार 6 महिलायें घायल हो गईं। इनमें एक ही हालत गंभीर है। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। इसी बीच मौका मिलते ही स्कूटी सवार फरार हो गया। घायलों को पुलिस अपने वाहन से अस्पताल ले गई। हादसे में घायल अन्य महिलाओं को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इस दुर्घटना के बाद कुछ देर तक टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.