Adityapur News: झारखंड की पहचान यहां की समृद्ध संस्कृति से: विधायक
आदित्यपुर, सितम्बर 24 -- Adityapur News: चांडिल। कुकड़ू प्रखंड के पारगामा में पारंपरिक झारखंडी इंद मेला एवं झूमर संगीत कार्यक्रम का विधायक सविता महतो ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान पारंपरिक वाद्य यंत्रों और झूमर गीत-संगीत की प्रस्तुति ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि झारखंड की पहचान यहां की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोक कला से है। इंद मेला और झूमर नृत्य जैसे पारंपरिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने का काम करते हैं। इस अवसर पर झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, झामुमो केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायेक, काबलू महतो, इंद्रजीत महतो, संजय महतो, कित्तीवास महतो, सपन महतो, गुणाधर महतो आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.