आदित्यपुर, अगस्त 3 -- Adityapur News: गम्हरिया। पिंडराबेड़ा स्थित जेके हॉस्पिटल में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 29 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्त संग्रहण में ब्लड बैंक से आई चिकित्सकों एवं नर्सों की टीम ने सहयोग किया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व पार्षद सह समाजसेवी डॉ. निर्मल कुमार पाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र, उपहार एवं अन्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सौरभ पाल, मोनिका, बादल पाल सहित की सराहनीय भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...