आदित्यपुर, नवम्बर 11 -- Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं में हो रही लोगों की मौत की घटनाओं को लेकर जिला पार्षद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने जिला प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक बैठकों में दिए जाने वाले निर्देशों का धरातल पर पालन नहीं हो रहा है। तो फिर इन बैठकों का औचित्य क्या है। मधुश्री महतो ने कहा कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण करने में प्रशासन पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उपायुक्त की अध्यक्षता में प्रत्येक महीने सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक होती है। इन बैठकों में संबंधित अधिकारियों और एनएचएआई को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद सड़कों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नजर नहीं आता है। यह भी पढ़ें- Adityapur News: रफ्तार का कहर: चांडिल में तीन दिनों में च...