Adityapur News: जायदा में कल महागंगा आरती, मजिस्ट्रेट और महिला पुलिस की रहेगी तैनाती
आदित्यपुर, अगस्त 1 -- Adityapur News: चांडिल। चांडिल के जायदा प्राचीन शिव मंदिर में श्याम सेवा समिति की ओर से 2 अगस्त को आयोजित होने वाले महागंगा भव्य आरती में विधि व्यवस्था और सुरक्षा को देखते हुए मजिस्ट्रेट और महिला पुलिस बल की तैनाती की गई है। वही, महागंगा आरती के दौरान स्थानीय गोताखोर की भी मौजूदगी रहेगी। समिति के अध्यक्ष संदीप सुल्तानिया ने बताया कि महागंगा आरती के दौरान समिति के वालेंटियर भी तैनात रहेंगे। वाराणसी से आये पांच आचार्यों के द्वारा महागंगा आरती किया जायेगा। जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। चांडिल में वाराणसी के तर्ज पर महागंगा आरती होने से लोगों में काफी उत्सुकता है। यह भी पढ़ें- ारबत्ता :श्रावणी मेला को लेकर अधूरे काम पूरा करने में जुटा प्रशासन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.