Adityapur News: जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से निपटने के लिए किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी
आदित्यपुर, जुलाई 9 -- Adityapur News: गम्हरिया। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र, सरायकेला-खरसावां में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से किसानों को बचाने, आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देने के उद्देश्य से जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के 60 से अधिक प्रगतिशील एवं महिला किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एससी दूबे ने ऑनलाइन माध्यम से किया। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है और वर्षा की अनिश्चितता बढ़ रही है। ऐसे समय में किसानों को कम अवधि एवं कम पानी में तैयार होने वाली फसलों की खेती अपनाने की आवश्यकता है। इससे उत्पादन के साथ-साथ किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। निदेशक (प्रसार शिक्षा) डा. डीके साही ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.