आदित्यपुर, जुलाई 16 -- Adityapur News: गम्हरिया। टाटा लॉन्ग प्रोडक्ट, जमीनदाता स्वावलंबी कल्याण सहयोग समिति लिमिटेड, दुग्धा की बैठक बुधवार को आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समिति का विकास एवं एकजुटता के लिए अगली आमसभा दुग्धा पंचायत भवन में की जाएगी। आमसभा की तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। इस दौरान समिति के कार्यों और संगठन को मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने प्रस्ताव का समर्थन किया। इस अवसर पर नीलकमल महतो, संजय मंडल, जगदीश केवरत, देवाशीष प्रधान, सूरज नायक, सोनू नायक, सिद्धेश्वर महतो, जगदीश नायक, बुद्धेश्वर नायक आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...