Adityapur News: जमीनदाताओं का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिलेगा
आदित्यपुर, सितम्बर 21 -- Adityapur News: गम्हरिया। दुग्धा पंचायत सचिवालय में रविवार को वल्लभ स्टील की पांच गांवों के जमीनदाताओं की आमसभा हुई। अध्यक्षता पंचायत के मुखिया मोहन बासके ने की, जबकि संचालन संजय मंडल ने किया। बैठक में जमीनदाताओं के हक और अधिकार को लेकर आंदोलन तेज करने पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जमीनदाताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही उपायुक्त से मिलकर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपेगा। साथ ही बिना लिखित आश्वासन के कंपनी की ओर से कोई कार्य किए जाने पर उसका विरोध करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बबलू प्रधान, जगदीश कैवर्त, देवाशीष प्रधान, महादेव महतो, सुशील महतो, नकुल सोरेन, विपिन मंडल, पुष्पा टुडू, सरिता देवी समेत अन्य जमीनदाता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.