Adityapur News: जमालपुर सतबहिनी में डायरिया का प्रकोप, कई आक्रांत, दो मरीज सीएचसी में भर्ती
आदित्यपुर, जुलाई 13 -- Adityapur News: गम्हरिया। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के जमालपुर-सतबहिनी में डायरिया का प्रकोप शुरू हो गया है। इलाके में एक साथ कई डायरिया के मरीज मिलने से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। फिलहाल दो मरीजों का इलाज गम्हरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में चल रहा है। जबकि अन्य डायरिया पीड़ित मरीजों को अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता भगवान सिंह की 65 वर्षीय पत्नी गिरिजा देवी, पूर्व वार्ड पार्षद अनिल प्रसाद की 17 वर्षीय भतीजी रितु कुमारी को उल्टी-दस्त और कमजोरी की शिकायत होने पर परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दोनों मरीजों का उपचार जारी है। विहिप नेता ने बताया कि नगर निगम की ओर से क्षेत्र में साफ-सफाई नहीं किए जाने और डीडीटी का छिड़का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.