आदित्यपुर, अगस्त 9 -- Adityapur News: गम्हरिया। प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल ठाकुर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग की है। ज्ञापन में यातायात एवं सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, बिजली-पेयजल तथा औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने की मांग की गई है। ज्ञापन में ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और यातायात व्यवस्था में सुधार, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के साथ विद्यालयों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, बेरोजगार युवाओं को रोजगार तथा बिजली-पेयजल की समस्या दूर करने की मांग भी की गई है। इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का आग्रह किया गया है। इस अवसर पर जिला महा सचिव राजू रजक...