आदित्यपुर, जुलाई 3 -- Adityapur News: गम्हरिया। आदित्यपुर नगर और प्रखंड कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इससे पूर्व दुर्गा पूजा मैदान से प्रखंड परिसर तक जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर जन आक्रोश रैली निकाली। इस अवसर पर सीओ के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मंईयां सम्मान योजना, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं के आवेदनों का समय पर निष्पादन करने एवं आम जनता की परेशानियों को दूर करने की अपील की गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राज बागची, प्रदेश प्रवक्ता राकेश, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता प्रधान, रिजवान अंसारी, छोटराय किस्कू, खिरोद सरदार, प्रिंस कुमार, राणा सिंह, अनिल ठाकुर, संतोष स...