आदित्यपुर, जुलाई 9 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आरआईटी थाना क्षेत्र की जनता रो हाउस कॉलोनी स्थित मकान संख्या-268 में अज्ञात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर की बाउंड्री फांदकर परिसर में दाखिल हुए और मुख्य गेट का ताला काटकर अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद घर में रखी दो आलमारियों के ताले तोड़कर करीब 3.50 लाख रुपये के जेवरात तथा 70 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार मकान के मालिक बिपिन कुमार झा, जो आदित्यपुर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में सीनियर अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं, अपनी पुत्री से मिलने परिवार के साथ पुणे गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने बंद मकान का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आशंका है कि घटना मंगलवार देर रात की ह...