आदित्यपुर, अक्टूबर 7 -- Adityapur News: उपायुक्त के साप्ताहिक जनता दरबार में मंगलवार को फिर गम्हरिया प्रखंड से जुड़ी कई समस्याएं प्रमुखता से उठीं। पिछले सप्ताह भी यहां की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया था। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में डीसी नितिश कुमार सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित पदाधिकारियों को जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान गम्हरिया प्रखंड की पंचायत रापचा के पिंडराबेड़ा क्षेत्र स्थित जयरामनगर में जर्जर सड़क और नाली की समस्या का मामला उपायुक्त के समक्ष रखा गया। स्थानीय लोगों की ओर से सड़क की मरम्मत तथा नाली निर्माण कराने की मांग की गई। समस्या को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को मामले की जांच कर आवश्यक...