आदित्यपुर, जुलाई 25 -- Adityapur News: गम्हरिया। छोटा गम्हरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में बीती रात अज्ञात चोरों ने हजारों रुपए की सामग्रियों की चोरी कर ली। बताया गया कि शुक्रवार सुबह जब शिक्षक-शिक्षिकाएं स्कूल पहुंचे तो कमरों का ताला टूटा हुआ था। इस दौरान कक्षा में लगा 42 ईंच का एलसीडी, खेल सामग्री, पंखा, किचन से बर्तन समेत कई कागजात गायब थे। शिक्षकों ने इसकी सूचना गम्हरिया थाना को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस व जनप्रतिनिधियों ने घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। शिक्षकों ने बताया कि इससे पूर्व 20 जुलाई की रात भी चोरों ने कई सामग्रियों की चोरी कर ली थी। यह भी पढ़ें- Unnao News: प्राथमिक स्कूल में लाखों की चोरी गुमटी का भी ताला तोड़ा : गुरुवार की देर रात करीब साढ़े 12 बजे चोरों द्वारा स्कूल के पास ही स्थित अजीत कुमार ...