आदित्यपुर, अगस्त 12 -- Adityapur News: आदित्यपुर। रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को आहूत झारखंड बंद के समर्थन में भाजपा आरआईटी मंडल के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। मंडल अध्यक्ष अभिषेक विशाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार को दमनकारी और तानाशाह बताते हुए छात्रों पर हुई कार्रवाई की निंदा की गई। प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह, कार्यसमिति सदस्य सुनील श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अमितेश अमर, जिला महामंत्री राकेश मिश्रा, जिला मंत्री सतीश शर्मा, विनय कृष्ण राजू, विनय कंचन, मिंटू पांडे, रमेश शर्मा, विजय मोदक,राकेश चौबे, पप्पू सिंह, छोटू, पिंटू बावरी, रजनीश कालिंदी व रजत सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Garhwa News: झारखंड बंद का आंशिक असर, बसों का परिचाल...