Adityapur News: चौका : नौकरी के नाम पर ठगी के मामले में रांची से अमित गिरफ्तार
आदित्यपुर, जुलाई 16 -- Adityapur News: चांडिल। चौका में जेएसएससी पीजीटी सहायक आचार्य के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी में एक और आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अमित कुमार उर्फ आर्यन रांची का रहने वाला है और हजारीबाग में कोचिंग चलाता है। पुलिस ने इससे पहले आईआरबी-3 के हवलदार सुशील कुमार को इस मामले में गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक, 9 जुलाई को चौका के बड़ामटांड़ (चावलीबासा) में युवती से सहायक आचार्य के नाम पर नौकरी के एवज में 10 लाख रुपये की मांग की गई थी। इस मामले की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पीपरवार (चतरा) में तैनात हवलदार को गांव में बुलाकर पकड़ लिया। पुलिस के पूछताछ में उसके हवलदार होने की पुष्टि हुई है।बुधवार को इस मामले में गिरिडीह के हीरोडीह के रहने वाले अमित कुमार उर्फ आर्यन को रां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.