आदित्यपुर, जुलाई 4 -- Adityapur News: चांडिल। चौका थाना क्षेत्र के टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग ( एनएच- 33) स्थित दूबराजपुर के पास शुक्रवार को दुर्घटना में चांडिल आईटीआई का एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र चांडिल निवासी सुंदर कालिंदी है। जानकारी के अनुसार, दूबराजपुर के पास एक ऑटो ने सड़क पर पैदल चल रहे सुंदर कालिंदी को टक्कर मार दिया। भाजपा युवा जिला मंत्री आकाश महतो ने उसे निजी वाहन से चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया। ऑटो चालक फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...