आदित्यपुर, नवम्बर 10 -- Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। चांडिल थाना क्षेत्र के चांडिल न्यू बाईपास सड़क ( एनएच-18) स्थित रावतारा मोड़ के पास ऑटो ने बाइक को जोरदार धक्का मार दिया। जिससे बाइक सवार पितकी निवासी गणेश टुडू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने चांडिल सीएचसी में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया। घटना रविवार की शाम की है। जानकारी के मुताबिक गणेश टुडू बाइक से अपने घर पितकी जा रहा था। रावतारा मोड़ के पास और ने बाइक को जोरदार धक्का मार दिया। जिससे बाइक सवार गणेश टुडू सड़क पर गिर गया। घटना के दौरान ऑटो गणेश टुडू के छाती पर चढ़कर पार कर गया। ग्रामीणों ने चांडिल न्यूज बाइपास सड़क पर रोड सेफ्टी के लिए आवश्यक उपाय करने की प्रशासन से मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...