आदित्यपुर, जुलाई 8 -- Adityapur News: चांडिल। चांडिल में पिछले 24 घंटे में 20 घंटे बिजली गुल रही। सबस्टेशन में तकनीकी खामियां, चांडिल बाजार में 11 केवी तार के टूटने एवं मानिकुई ग्रिड के पास बिजली के चार खंभे के झुक जाने के कारण घंटों बिजली गुल रही। घंटों बिजली गुल रहने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। विद्युत सहायक अभियंता कालीनाथ सिंह मुंडा की देखरेख में कर्मी मंगलवार की दोपहर बाद विद्युत आपूर्ति बहाल किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...