आदित्यपुर, सितम्बर 12 -- Adityapur News: चांडिल। चांडिल थाना क्षेत्र के रावताड़ा मोड़ स्थित न्यू बाइपास सड़क स्थित एक होटल में सांप के डसने से होटल के कारीगर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय मनोहर महतो के रूप में हुई है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक मनोहर महतो गुरुवार की रात होटल के अंदर टेबल पर सो रहा था। इसी दौरान तकिया में पहले से छिपे करैत सांप ने उसे डंस लिया। सांप के डसने का आभास होने पर उसने इसकी जानकारी होटल में मौजूद अन्य कर्मी को दी। जिसके बाद होटल मालिक ने इलाज के लिए चांडिल सीएचसी में भर्ती किया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: सांप के डंसने से युवती की मौत, पांच का चल रहा इलाज जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। जहां ...