आदित्यपुर, अगस्त 24 -- Adityapur News: चांडिल। चांडिल 33 केवी चांडिल नंबर-1 फीडर में मेंटेनेंस एवं रख-रखाव कार्य को लेकर सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे पाटा, चिलगू, शहरबेड़ा,रामगढ़, आसनबनी, हुमिद, भादूडीह और करणीडीह समेत आसपास के क्षेत्रों के अलावे औद्योगिक क्षेत्र भी प्रभावित होंगे। सहायक अभियंता कालीनाथ सिंह मुंडा ने बताया कि इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...