Adityapur News: चांडिल में धू-धू कर जला झोपड़ीनुमा होटल और गैराज, दो लाख का नुकसान
आदित्यपुर, अगस्त 6 -- Adityapur News: चांडिल। चांडिल थाना क्षेत्र के चांडिल न्यू बाईपास सड़क ( एनएच-18) के भालूकोचा मोड़ स्थित कुंज बिहारी गोप के झोपड़ीनुमा होटल और गैराज दुकान जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे की है। कुंजबिहारी गोप के झोपड़ीनुमा होटल और गैराज दुकान में अचानक आग लग गया और देखते ही देखते होटल और गैरज धू-धू कर जलने लगा और आग की लपटें आसमान को छूने लगी। इस घटना के बाद कुंज बिहारी के परिवार और स्थानीय लोग अपने स्तर से पानी की व्यवस्था कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन, दमकल के आने के बाद ही आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। अगलगी की घटना में करीब 2 लाख का नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना में फ्रिज, टायर समेत कई संपत्ति जलकर खाक हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.