आदित्यपुर, अगस्त 3 -- Adityapur News: चांडिल। चांडिल प्रखंड के सुकसारी एवं कांगलाटांड में शनिवार मध्यरात्रि को हाथी ने जमकर उत्पात मचाया तथा चार घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। राशन दुकान को तोड़कर दुकान में रखी खाद्य सामग्री को चट कर गया। जानकारी के मुताबिक एक गजराज ने सुकसारी के छुटू महतो, नेपाल चंद्र महतो के घर को तोड़ दिया तथा बृहस्पति महतो के राशन दुकान का खिड़की तोड़कर दुकान में रखे खाद्य सामग्री को चट कर गया। इसके अलावा गजराज ने कांगलाटांड के गणेश मुर्मू के घर को तोड़ दिया तथा श्मशान मुर्मू के घर में रखे अनाज को गटक गया। घर का मलवा गिरने से सुरेन्द्र मुर्मू का बाइक मलवा में दब गया। इधर, प्रभारी वनपाल सुरेन्द्र कुमार गोप के नेतृत्व वन्यकर्मी मशाल लेकर गजराजों को भगाने में जुटे हुए थे। इधर, रात्रि में गजराजों के गांव में बार-बार धमक आने स...