Adityapur News: चांडिल डैम में पसरा रहा अंधेरा, मोबाइल के लाइट के भरोसे रहे पर्यटक
आदित्यपुर, जुलाई 27 -- Adityapur News: चांडिल। प्रदेश सरकार के पर्यटन के विकास को लेकर सारे दावे धरातल पर कुछ और ही बयां करते हैं। रविवार को खुशनुमा मौसम के बीच काफी संख्या में पर्यटक चांडिल डैम पहुंचे थे। बिजली गुल रहने के कारण चांडिल डैम में अंधेरा पसरा रहा। जिस कारण बंगाल एवं अन्य जगहों से आये पर्यटकों में असुरक्षा की भावना रही। डैम में अंधेरा पसरा रहने के कारण पर्यटक व्यवस्था को कोसते नजर आये और मोबाइल के फ्लैश लाइट की रोशनी के सहारे किसी तरह अपने वाहनों तक पहुंचे। वहीं, विभागीय लापरवाही के कारण चांडिल डैम स्थित करीब 46 स्ट्रीट लाइट पिछले कई दिनों से खराब पड़ा हुआ है। जिस कारण शाम को चांडिल डैम में अंधेरा पसरा रहा। पर्यटकों का कहना है कि सरकार चांडिल डैम में पर्यटन के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया, अन्यथा पर्यटन के रूप में चांडिल डैम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.