आदित्यपुर, जुलाई 31 -- Adityapur News: चांडिल। चांडिल-कांड्रा सड़क के गड्ढों में स्लैग डालकर समतलीकरण किए जाने का ग्रामीणों ने विरोध करते हुए इस कार्य को रोक दिया। जानकारी के मुताबिक सड़क की मरम्मत के लिए पहले करीब 8.61 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। लेकिन कार्य पूरा नहीं हो सका। बाद में पुनः 11 करोड़ की री-एस्टिमेट भेजा गया है। इधर, सड़क की शिलान्यास के आठ माह बीत जाने के बावजूद अब तक सड़क मरम्मत कार्य पूरी नहीं सका है। गुरुवार को सड़क के गड्ढों को स्लैग और जेसीबी मशीन से समतलीकरण किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इस कार्य का विरोध करते हुए कार्य को बंद करा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि करोड़ों रुपये की सड़क के गढ्ढे को स्लैग डालकर उसे भरा जा रहा है। यह अनियमितता की पराकाष्ठा है और इसके गुणवता पर ...