आदित्यपुर, अगस्त 30 -- Adityapur News: चांडिल। समय बदला, वक्त बदला, सत्ता बदली पर नहीं बदला तो 24 सालों में चांडिल अनुमंडल की स्वास्थ्य व्यवस्था। चांडिल अनुमंडल में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से दम तोड़ चुकी है। 31 अगस्त 2003 को चांडिल अनुमंडल की नींव पड़ी थी तो लोगों को उम्मीद जगी थी कि लोगों को अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। लेकिन, जनप्रतिनिधियों की शिथिलता और विभागीय लापरवाही के कारण 24 वर्षों में एक अनुमंडल अस्पताल की सुविधा लोगों को नसीब नहीं हो सका। 23 करोड़ खर्च करने के बावजूद 50 बेड का अनुमंडलीय अस्पताल अब तक चालू नहीं हो सका। जिस कारण लोगों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे जगहों में जाने को मजबूर है। जबकि, अनुमंडल अस्पताल स्वास्थ्य विभाग को तीन माह पहले ही हैंड ओवर हो चुका है。

14 डॉक्टर के भरोसे पांच लाख की आबादी चांडिल अनुमंडल बने ह...