आदित्यपुर, सितम्बर 15 -- Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से परेशान होकर ग्रामीणों ने तीन किलोमीटर तक श्रमदान कर खुद से सड़क की मरम्मत का बीड़ा उठाया। नीमडीह प्रखंड की आदिवासी बाहुल्य बाड़ेदा पंचायत के सियालगोड़ा गांव के टोला काशीडीह, रापकाड़ा और भूषणडीह में कच्ची सड़क के जर्जर होने से परेशान ग्रामीणों ने फावड़ा और कुदाल उठाया और श्रमदान कर मुरुम-मिट्टी बिछाकर करीब तीन किलोमीटर तक कच्ची सड़क को दुरुस्त किया। बता दें कि कीचड़नुमा जर्जर सड़क के कारण बरसात में करीब 200 से ज्यादा परिवारों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। श्रमदान के दौरान बाड़ेदा के मुखिया बरुण सिंह, बलराम मार्डी, श्याम प्रसाद हांसदा, जीतू बेसरा, राजू सोरेन, गाजीराम सोरेन, सोम हेम्ब्रम सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Adityapur...