आदित्यपुर, जुलाई 16 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर मैदान में रविवार देर रात हुए गौतम मुंडा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल हेम्ब्रम उर्फ दीपक के रूप में हुई है। उसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी अंजनी सिंह ने बताया कि घटना के समय आरोपी अपने गांव में आयोजित नाच-गाना कार्यक्रम में शामिल था। इसी दौरान गौतम मुंडा वहां से गुजर रहे थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी ने पत्थर से हमला कर गौतम मुंडा की हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

हिंदी हिन्दु...