Adityapur News: गुहार लगा चुके थके ग्रामीणों ने पकड़ा फावड़ा, बना डाली 3 किमी सड़क
आदित्यपुर, सितम्बर 15 -- Adityapur News: चांडिल। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से परेशान होकर ग्रामीणों ने तीन किलोमीटर तक श्रमदान कर खुद से सड़क की मरम्मत का बीड़ा उठाया। नीमडीह प्रखंड की आदिवासी बहुल्य बाड़ेदा पंचायत के सियालगोड़ा गांव के टोला काशीडीह, रापकाड़ा और भूषणडीह में कच्ची सड़क के जर्जर होने से परेशान ग्रामीणों ने फावड़ा और कुदाल उठाया और श्रमदान कर मुरुम-मिट्टी बिछाकर करीब तीन किलोमीटर तक कच्ची सड़क को दुरुस्त किया। बता दें कि कीचड़नुमा जर्जर सड़क के कारण बरसात में करीब 200 से ज्यादा परिवारों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही थी। यह भी पढ़ें- Deogarh News: ग्रामीणों ने निजी खर्च से करायी सड़क की मरम्मत यह भी पढ़ें- Sasaram News: पैदल चलने लायक नहीं रीवां पथ, तीन साल बाद भी मरम्मत नहीं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.