आदित्यपुर, अगस्त 5 -- Adityapur News: ग़म्हरिया हाट-बाजार परिसर में मंगलवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झामुमो के वरिष्ठ नेता केपी सोरेन ने गुरुजी के संघर्षमय जीवन, जनसेवा और सामाजिक योगदान को नमन किया। उन्होंने गम्हरिया हाट बाजार का गुरुजी मार्केट नामकरण पर करने का सुझाव दिया। कहा कि मार्केट नामकरण का प्रस्ताव सांसद जोबा मांझी के माध्यम से सरकार को भेजा जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फूलकांत झा ने किया। उन्होंने कहा कि झारखंड की अस्मिता, आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए गुरुजी ने आजीवन संघर्ष किया। यह भी पढ़ें- श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब: गूंजे शिबू सोरेन अमर रहें कार्यक्रम मे...