आदित्यपुर, अगस्त 24 -- Adityapur News: गम्हरिया। सरायकेला जिले के कांड्रा से लापता दो युवकों की हत्या कर शव को दफनाने के दोनों आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को दोनों के शव रापचा फुटबॉल मैदान के पीछे बरामद हुए थे। पुलिस ने पिंड्राबेड़ा निवासी आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस की बल्ली और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। यह जानकारी रविवार को कांड्रा थाने में सरायकेला के एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने मीडिया को दी। मृतक युवकों में राहुल हासंदा कांड्रा के पिंडरबेड़ा और तपन प्रधान खरसावां के सुपायसाई का रहने वाला था। एसडीपीओ ने बताया कि 20 अगस्त को राहुल के पिता रवि हांसदा ने कांड्रा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 13 अगस्त की...