आदित्यपुर, जुलाई 4 -- Adityapur News: गम्हरिया। गम्हरिया में शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। दुर्गा मैदान फीडर से जुड़े बोलाईडीह रोड, जगन्नाथपुर, बेसिक स्कूल रोड, लाल बिल्डिंग तथा गम्हरिया बाजार क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के आदित्यपुर विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल 2 के सहायक विद्युत अभियंता, सुभाष कुमार ने यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार, पेड़ों की कटाई-छंटाई, 11 केवी जम्पर मेंटेनेंस तथा यूनिवर्सल मैप द्वारा एलटी लाइन से संबंधित आवश्यक कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। यह भी पढ़ें- Deogarh News: शहर के विभिन्न इलाकों में 5 घंटे बिजली बाधित रहेगी आज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...