आदित्यपुर, अगस्त 1 -- Adityapur News: गम्हरिया। वाणी विद्या मंदिर विद्यालय के खेल मैदान पर प्रस्तावित मेधा मिल्क बूथ निर्माण के विरोध में शुक्रवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अनिल ठाकुर के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि छोटा गम्हरिया स्थित जिस भूमि पर मेधा मिल्क बूथ बनाने का प्रस्ताव है, उसका वर्षों से स्कूल के बच्चों के खेल मैदान के रूप में उपयोग होता रहा है। यदि वहां निर्माण कराया गया तो बच्चों का एकमात्र खेल मैदान समाप्त हो जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से निर्माण कार्य पर रोक लगाने और मेधा मिल्क बूथ के लिए वैकल्पिक भूमि चिह्नित करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अनिल ठाकुर, जिला महासचिव राजू रजक, प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला देवी, विनय स...