आदित्यपुर, अगस्त 18 -- Adityapur News: ग़म्हरिया। कुशवाहा संघ सरायकेला खरसावां की महिला कमेटी की ओर से छोटा ग़म्हरिया स्थित शहनाई भवन में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं के बीच विभिन्न प्रकार के खेल, वाद विवाद, नृत्य,संगीत आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मीरा कुमारी, नेहा कुमारी एवं पूनम सिन्हा को कमिटी की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपस्थित जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज की प्रो शोभा कुमारी के द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। उन्होंने महिलाओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम का आयोजन में कुशवाहा संघ सरायकेला खरसावां की महिला जिला अध्यक्ष रमीला देवी, उषा कुमारी, रिंकू देवी, सोनाली कुमारी, आदि का सराहनीय योगदान रहा। यह भी पढ़ें- Bokaro News: सावन म...