आदित्यपुर, सितम्बर 21 -- Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। कुकड़ू हाट मैदान में श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा समिति सोलोआना की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा झारखंड प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. जटाशंकर पांडेय ने इसका उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ती हैं। इस मौके पर सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार, जिला पार्षद पूर्व उपाध्यक्ष अशोक साहू, कृष्णा यादव एवं आकाश महतो, रामभजन कुमार आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: गणेश पूजा महोत्सव में उमड़ी भीड़, मिलन पोद्दार नाइट ने बांधा समां यह भी पढ़ें- Purnia News: गणपति महोत्सव के पांचवें दिन पौराणिक नाच 'कौआ हकनी' का मंचन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...