आदित्यपुर, अगस्त 3 -- Adityapur News: गम्हरिया। सांस्कृतिक संस्था भारती विविध कला मंदिर की ओर से मंगलवार को बड़ा गम्हरिया स्थित स्टूडेंट्स कॉर्नर प्रांगण में पार्श्व गायक स्वर्गीय किशोर कुमार की जयंती समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम में स्वर्गीय मोहम्मद रफी, मुकेश, लता मंगेशकर और आशा भोंसले को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी। संस्था अध्यक्ष संजय साहू ने बताया कि इस अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसमें गम्हरिया व जमशेदपुर के कलाकार प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार ठाकुर व पूर्व पंचायत समिति सदस्य करेंगे। उन्होंने संगीत प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...