Adityapur News: कालिकापुर पंचायत में डीडीटी का किया छिड़काव
आदित्यपुर, जुलाई 6 -- Adityapur News: गम्हरिया। मलेरिया की रोकथाम के लिए रापचा एवं कालिकापुर पंचायत क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डीडीटी का छिड़काव शुरू किया गया। मुखिया सुकमति मार्डी की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर डीडीटी का छिड़काव किया। इस दौरान ग्रामीणों से अपने घरों और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने, जलजमाव नहीं होने देने तथा मच्छरों के प्रजनन को रोकने में सहयोग करने की अपील की गई। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने लोगों को मलेरिया से बचाव के उपायों के प्रति भी जागरूक किया। यह भी पढ़ें- गांव-गांव स्वच्छता की दस्तक: डेंगू-मलेरिया पर वार, 31 जुलाई तक चलेगा महाअभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.