आदित्यपुर, अक्टूबर 29 -- Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। चौका के चांदुडीह में बाबा कार्तिक उरांव की 102 वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विधायक सविता महतो ने कार्तिक उरांव की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने उनके जीवन और समाज के प्रति योगदान को याद किया। विधायक ने कहा कि कार्तिक उरांव आदिवासी ही नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज के मार्गदर्शक थे। केंद्रीय मंत्री रहने के साथ ही अपना जीवन आदिवासी समाज के शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि समाज को बाबा कार्तिक उरांव के आदर्शों और विचारों को अपनाकर उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती मनाई गई इस मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर ...