आदित्यपुर, जुलाई 27 -- Adityapur News: गम्हरिया। कारगिल विजय दिवस पर रविवार को जगन्नाथपुर पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे लगाये गये। लक्ष्य झारखंड एक सेवा संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ कारगिल युद्ध के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भारतीय सेना एवं पुलिस बल से सेवानिवृत्त गौरी शंकर तिवारी, मथुरा सिंह, रामसेवक सिंह तथा राजेंद्र सिंह को तिरंगा अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था की सचिव रश्मि भेंगरा ने कहा कि 27 वर्ष पूर्व भारतीय सेना ने अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए कारगिल के टाइगर हिल पर तिरंगा फहराकर देश का गौरव बढ़ाया था। यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस पर शहीद जांबाजों को दी श्रद्धांजलि उनके बलिदान और वीरता...