Adityapur News: कांदरबेड़ा चौक पर कार के धक्के से युवक घायल
आदित्यपुर, सितम्बर 25 -- Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा चौक के पास कांदरबेड़ा-दोमुहानी सड़क पर गुरुवार को सड़क हादसे में सुकसारी के रहने वाले बाइक सवार युवक धीरेन प्रमाणिक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक कांदरबेड़ा चौक के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए एमजीएम भेज दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन दुर्घटना रोकने के लिए कारगार कदम उठाने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.