आदित्यपुर, अक्टूबर 22 -- Adityapur News: गम्हरिया। आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से कांड्रा के आनंद मार्ग स्कूल में शरदोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बाबा नाम केवलम कीर्तन, नगर कीर्तन और आनंद भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्राजील से आए आनंद मार्ग प्रचारक संघ के आचार्य गुणीन्द्रानंद अवधूत ने कहा कि साधक के लिए वास्तविक विजयोत्सव अष्ट पाश और षड्रिपु पर विजय प्राप्त करना है। उन्होंने बताया कि घृणा, शंका, भय, लज्जा, जुगुप्सा, कुल, शील और मान अष्ट पाश हैं, जबकि काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद और मात्सर्य षड्रिपु कहलाते हैं। साधना के माध्यम से इन पर नियंत्रण पाना ही सच्ची विजय है। आचार्य ने दुर्गापूजा के ऐतिहासिक विकास पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बंगाल में राजा कंसनारायण राय ने भव्य दुर्गापूजा की शुरुआत की थी। बाद में जमींदारों और सामूहिक ...