Adityapur News: कांड्रा-चौका मार्ग पर बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर
आदित्यपुर, सितम्बर 17 -- Adityapur News: गम्हरिया। कांड्रा-चौका मार्ग पर ओसीएल कंपनी (नीलांचल) के पुराने गेट के समीप बुधवार की शाम दो बाइक की हुई जोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान कांड्रा के रघुनाथपुर निवासी बांका बर्मन और पालूबेड़ा निवासी अंकित महतो के रूप में हुई। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों एवं ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को ओसीएल एवं जेआरडीसीएल के एंबुलेंस से इलाज के लिए जमशेदपुर अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कांड्रा पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त कर लिया। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.