आदित्यपुर, सितम्बर 11 -- Adityapur News: गम्हरिया। कांड्रा बस्ती के बांधकुली में गणेश पूजा युवक समिति की ओर से गणेश पूजा की तैयारी की जा रही है। पूजा को लेकर समिति के पदाधिकारी और सदस्य जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं। आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। समिति के अनुसार 14 सितंबर को सुबह 10 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के साथ गणेशोत्सव का शुभारंभ होगा। वहीं, उसी दिन रात आठ बजे से माता रानी के जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसमें जमशेदपुर से पहुंचने वाली जागरण टीम भक्ति गीतों की प्रस्तुति देगी। वहीं, 16 सितंबर को भंडारे का आयोजन होगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: अशोक नगर में आयोजित होगा 5 दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव इसमें श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। समिति अध्यक्ष वीणू दास न...