Adityapur News: कचरा उठाव ठप होने से नाराज पार्षदों का नगर निगम कार्यालय में हंगामा
आदित्यपुर, अगस्त 14 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में विगत लगभग 20 दिनों से डोर-टू-डोर कचरा उठाव न होने एवं सफाई व्यवस्था ठप रहने से नाराज वॉर्ड संख्या-17 की पार्षद नीतू शर्मा ने नगर निगम कार्यालय में जमकर हंगामा किया। पार्षद ने गुरुवार की सुबह नगर निगम कार्यालय पहुंच कर कचरा उठाव कार्य में लगे वाहनों को रोक दिया और नगर निगम के अधिकारियों के विरुद्ध नाराजगी का इजहार किया। पार्षद ने स्पष्ट रुप से कहा कि नगर निगम की ओर से सिर्फ कुछ चुनिंदा वॉर्डों में ही कचरा का उठाव कराया जा रहा है, जबकि अधिकतर वॉर्ड बदहाल स्थिति में है। उन्होंने महापौर संजय सरदार, उप महापौर अंकुर सिंह और नगर निगम के अधिकारियों के उपर जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया। कहा कि नगर निगम के अधिकारी कार्यालयों से बाहर नहीं निकलते हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.