आदित्यपुर, सितम्बर 28 -- Adityapur News: आदित्यपुर। औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने को लेकर उद्योग सचिव अरवा राजकमल ने सोमवार को उपायुक्त, एसपी समेत विभिन्न औद्योगिक कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

बैठक का उद्देश्य बैठक में चालियामा स्थित रुंगटा स्टील प्लांट के बाहर सड़क पर भारी वाहनों के जमावड़े से संबंधित जनहित याचिका के मामले में अब तक की गई कार्रवाई और आगे की व्यवस्था पर चर्चा हुई। उद्योग सचिव ने कहा कि सड़क किनारे स्थापित औद्योगिक प्रतिष्ठानों को केवल उत्पादन और कारोबार तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। कंपनियों को अपने प्रतिष्ठानों के बाहर भारी वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करनी होगी, ताकि मुख्य सड़क पर ...