आदित्यपुर, अक्टूबर 17 -- Adityapur News: चांडिल। जिले के पुलिस कप्तान (एसपी) मनोज स्वर्गीयारी चांडिल पहुंचे तथा चांडिल दुर्गा मंदिर में मत्था टेका तथा क्षेत्र की शांति और खुशहाली मांगा। सार्वजनिक दुर्गापूजा सोलह आना कमेटी के द्वारा उनको शॉल तथा चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बच्चों के द्वारा असम फोल्क नृत्य बागरुंबा नृत्य से एसपी को स्वागत किया गया। कमेटी ने चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण करने की एसपी से मांग की। इस मौके पर जिला पुलिस कप्तान ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन हमेशा सतर्क है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के अपराधिक घटना की पुलिस को तुरंत सूचना दें। यह भी पढ़ें- Nawada News: शांति, सद्भाव एवं आपसी भाईचारे का दिया संदेश उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को न...