आदित्यपुर, सितम्बर 16 -- Adityapur News: घाटशिला। 23वें जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए साल्डीह बस्ती की प्रतिभावान खिलाड़ी रीत कुमारी ने हैमर थ्रो और शॉटपुट थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। 31 अगस्त और एक सितंबर को सरायकेला में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल करने के साथ ही रीत कुमारी ने स्टेट चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई किया। रीत कुमारी की इस उपलब्धि पर मंगलवार को घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन साल्डीह बस्ती स्थित उनके आवास पहुंचे और विजेता खिलाड़ी का अभिनंदन कर हौसला बढ़ाया। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराए जाएं तो वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं। उन्होंने टाटा स्टील से बातचीत कर...