Adityapur News: एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम 7 को, समिति गठित
आदित्यपुर, अक्टूबर 23 -- Adityapur News: गम्हरिया। स्वदेशी जागरण मंच की ओर से 7 नवंबर को एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित बैठक में समिति का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंच के जिला संयोजक सह कार्यक्रम के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने की। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 11 वर्ष से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन 7 नवंबर को शाम 4:30 बजे दुर्ग पूजा मैदान में किया जाएगा। वर्ष 2016 में उरी हमले के बाद शहीदों को श्रद्धांजलि देने को लेकर होने वाले इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की ओर से देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इससे पूर्व 27 अक्टूबर को छोटा गम्हरिया स्थित बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें प्रश्नोत्तरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.