आदित्यपुर, अगस्त 9 -- Adityapur News: गम्हरिया। एक्सआईटीई कॉलेज में आदिवासी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उ कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य फादर फ्रांसिस ने दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान विद्यार्थियों ने पारंपरिक गीत-नृत्य प्रस्तुत कर आदिवासी संस्कृति की समृद्ध विरासत को जीवंत किया। भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और विरासत पर भाषण के साथ आदिवासी कहानियों को प्रस्तुत किया गया। समारोह का समापन सांस्कृतिक गौरव, समावेशिता और आदिवासी विरासत के संरक्षण के संदेश के साथ हुआ। मौके पर प्रो. निशीथ, डॉ. संचिता, प्रो. झांसी रानी, प्रो. रितिका, प्रो. अमित, प्रो. स्वाति व प्रो. निधि, प्रो नवीन समेत अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. नवीन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह भी पढ़ें- एक्सआईटीई कॉलेज में मनाया गया आदिवासी दिवस यह ...